
कन्नौज में किसान परंपरागत खेती के अलावा कुछ सब्जियों की खेती कर बहुत कम लागत में कई गुना अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। सलेमपुर तारा बंगर के राम प्रकाश ने दो बीघा में ग्विया की खेती की, जिसमें उन्हें लागत की लगभग तीन गुनी कमाई हुई। वहीं अगर रेट अच्छा रहा तो किसान इसमें कई गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकता है। किसान हर साल ग्विया की खेती करते हैं। पहले यह खेती गंगा के किनारे वाले इलाके में होती थी। इस साल इसकी खेती ग्रामीण इलाकों में शुरू हुई है।
अर्बी की खेती
आपको बता दे की ग्विया को अर्बी भी कहते हैं। यह एक कंद वाली फसल है। भारत के लगभग सभी जगहों पर इसकी खेती होती है। इसके पौधे गर्मी और बारिश के मौसम में अच्छे से बढ़ते हैं। इसके कंद में मुख्य रूप से स्टार्च और पत्तियों में विटामिन ए, कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन की भरपूर मात्रा होती है।
अर्बी की खेती से अच्छा मुनाफा
अर्बी की खेती में किसान को बहुत अच्छा मुनाफा मिलता है। कम लागत में इसमें अच्छा मुनाफा होता है, अर्बी की खेती में पानी की ज्यादा मात्रा की जरूरत होती है। दो बीघा में खेती की लागत लगभग 25000 आती है और मुनाफा एक लाख से ऊपर चला जाता है। अगर इसकी रेट अच्छी रही तो इस मुनाफे में और भी बढ़ोतरी की संभावना है।
ये भी पढ़िए- भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश की परीक्षा की तारीख हुई जारी, इतने शहरो में की जाएंगी परीक्षा आयोजित
कितने दिनों में तैयार होती है अर्बी की फसल
अर्बी की फसल की बुआई की बात करे तो बुवाई के 5-6 दिन बाद इसकी सिंचाई करें। इसके बाद 9-10 दिन के बाद में सिंचाई करते रहें। बुवाई के 5-6 महीने बाद फसल तैयार हो जाती है। एक हेक्टेयर में अर्बी की खेती से लगभग 250 से 300 क्विंटल उत्पादन होता है।
ये भी पढ़िए- नए अवतार में दबदबा बनाने आ रही न्यू Bajaj Discover, कम कीमत में मिलेंगे धाकड़ फीचर्स
अर्बी की खेती को लेकर क्या कहते है किसान
आपको बता दे की सलेमपुर तारा बंगर निवासी किसान राम प्रकाश का कहना है कि वह खेती को आगे बढ़ाने वाले किसानों की तरह करते हैं। वह आलू और मक्के की परंपरागत खेती की बजाय सब्जियों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। पिछले कई सालों से वह लगातार अर्बी की खेती कर रहे हैं। जिसमें उन्हें अच्छा खासा मुनाफा मिलता है। इस खेती में एक दिक्कत है, इसमें पानी ज्यादा लगता है। जिसके चलते इसे गंगा के किनारे वाले इलाके में लगाया जाता है, लेकिन इस बार हमने अपने खेत में इसकी खेती की है। इसकी खेती करीब दो बीघा में की गई है। जिसकी लागत करीब 25000 आई है। फसल अच्छी हुई है। अगर बाजार में इसका रेट अच्छा रहा तो इसका मुनाफा 4 से 5 गुना तक पहुंच सकता है। खेती के साथ-साथ दूसरे काम भी आसानी से कर सकते हैं।