
Litchi ki kheti :लीची की खेती देती है बंपर कमाई, जानिए कैसे की जाती है लीची की खेती
Litchi ki kheti :लीची की खेती देती है बंपर कमाई, जानिए कैसे की जाती है लीची की खेती लीची (Litchi chinensis) एक उष्णकटिबंधीय फल है जो अपने मीठे और रसीले स्वाद के लिए जाना जाता है। यह मुख्य रूप से भारत, चीन, थाईलैंड, वियतनाम और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में उगाया जाता है। भारत में, लीची की खेती मुख्य रूप से बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पंजाब में की जाती है।
कहा कहा होती है लीची की खेती
भारत में लीची खेती पहले जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में होती है। लेकिन इसकी बढ़ती मांग को देखते हुए इसकी खेती अन्य राज्यों में भी की जाने लगी है। अब बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, उत्तरांचल, आसाम और त्रिपुरा और पश्चिमी बंगाल आदि राज्यों में इसकी खेती होने लगी है।
लीची की कुछ मुख्य किस्म
लीची की किस्मो की बात करे तो भारत में इसकी कई किस्मे है बता दे की लीची की उन्नत किस्मों में शाही, त्रिकोलिया, अझौली, ग्रीन, देशी, रोज सेंटेड,डी-रोज,अर्ली बेदाना, स्वर्ण, चाइना, पूर्वी, कसबा आदि उन्नत किस्में हैं।
ये भी पढ़िए- Today Rashifal: इन राशियों वालो के लिए लक्की रहेंगा आज का दिन, देखिए क्या है आपका आज का राशिफल
लीची की खेती
लीची की खेती करने की बात करे तो लीची की खेती (Litchi Fruit Farming) के लिए समशीतोष्ण जलवायु लीची के उत्पादन के लिए अच्छी मानी जाती है। जनवरी-फरवरी माह में मौसम साफ रहने पर जब तापमान में वृद्धि एवं शुष्क जलवायु में इसकी खेती की जाती है। इससे ज्यादा मंजर लगते हैं जिससे ज्यादा फूल एवं फल आते हैं। अप्रैल-मई में वातावरण में सामान्य आर्द्रता रहने से फलों में गूदे का विकास एवं गुणवत्ता में सुधार होता है। फल पकते समय वर्षा होने से फलों का रंगों पर प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़िए- इस बैंक में निकली है बंपर भर्ती, 85 हजार से अधिक मिलेंगी सैलरी, देखिये क्या है आवेदन की अंतिम तारीख
लीची की उपज
लीची की खेती से उपज की बात करे तो प्रारंभिक अवस्था में लीची के पौधों से उपज कम मिलती है। परन्तु जैसे-जैसे पौधों का आकार बढ़ता है फलन एवं उपज में बढ़ोतरी होती है। पूर्ण विकसित 15-20 वर्ष के लीची के पौधों से औसतन 70-100 कि.ग्रा. फल प्रति पेड़ के हिसाब से प्रतिवर्ष प्राप्त किये जा सकते है। इंडिया मार्ट पर ए ग्रेड लीची के 10 किलो पैक की कीमत 1700 रुपए है।